जांजगीर चाँपा

स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी, युवती समेत छह आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – सोशल मीडिया पर दोस्ती, मिलने का बहाना और फिर सुनियोजित तरीके से लूटपाट। स्नैपचैट के जरिए युवक को दोस्ती के जाल में फंसाकर चांपा बुलाने और वहां अपने साथियों के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में एक युवती सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 30 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, जिला रायगढ़ निवासी मनीष वर्मा की स्नैपचैट के माध्यम से एक युवती से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान युवती लगातार उसे चांपा में मिलने के लिए बुला रही थी। उसके झांसे में आकर मनीष 4 नवंबर 2026 को अपने दोस्त के साथ कार से चांपा पहुंच गया। युवती के कहने पर उसने अपने दोस्त को मड़वा प्लांट के मुख्य द्वार पर छोड़ दिया और खुद उससे मिलने आगे चला गया। उसे अंदाजा नहीं था कि मुलाकात का यह बुलावा लूट की साजिश का हिस्सा है। रात करीब 12:20 बजे मड़वा प्लांट के पास अचानक छह युवक कार के पास पहुंचे। आरोपियों ने चाकू दिखाकर मनीष को कार से बाहर निकाला और हाथ-मुक्कों व बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए 60 हजार रुपये नगद और उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। जांच में युवती की भी इस वारदात में आरोपियों के साथ मिलीभगत सामने आई। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 917/2026 के तहत धारा 115(2), 308(2), 111(1) एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन तथा सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित राठौर 21 वर्ष, रवि झलरिया 24 वर्ष, किशन कर्ष 21 वर्ष, कुनाल पाण्डेय 20 वर्ष, मुकेश कश्यप उर्फ छोटू 19 वर्ष तथा रायगढ़ जिले की एक युवती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहें और बिना पहचान की पुष्टि किए किसी से मिलने सुनसान स्थानों पर न जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज...