बिलासपुर

सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई….वर्षों बाद निगम ने ढहाए तीन चौक, यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की गई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने निगम प्रशासन द्वारा कई योजनाएं तैयार की गई है जिसके तहत शहर में दो स्मार्ट सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही हाईटेक पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं शहर वासियों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत दी जाएंगी, इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं।साथ ही शहर की सड़कों का चौड़ीकरण करने के अलावा सड़क मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले चौक चौराहों को तोड़ने की कार्यवाही भी निगम अमले द्वारा की जा रही है।

आपको बता दें बीते दिनों मगरपारा चौक को हटाने की कार्यवाही निगम अमले द्वारा की गई थी, इस कार्यवाई के दौरान उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, वही बड़ी मशक्कत के बाद मगरपारा चौक को हटाया गया इसी के तहत शनिवार की सुबह निगम अमले ने 3 चौक को तोड़ने की कार्यवाई करते हुए सड़क से हटा दिया है।

जिसमे तैयबा चौक, बजरंग चौक और ईदगाह चौक शामिल है। इस कार्यवाई के बाद यहाँ सिग्नल लगाए जाएंगे जिससे यातयात भी व्यवस्थित हो सकेगा। वही अभी भी शहर में कई चौक ऐसे है जो काफी जगह घेर कर बनाए गए है जिस पर जल्द कि निगम का बुलडोज़र चल सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश