रतनपुर

भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा की दुर्गा बबलू कश्यप को मिली जिम्मेदारी …सांसद ने की सराहना, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

रतनपुर जुगनू तंबोली

बिलासपुर – दुर्गा बबलू कश्यप को भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस अवसर पर रतनपुर पहुँचे बिलासपुर सांसद अरुण साव से उन्होंने मुलाकात की इस दौरान सांसद ने उनकी सराहना करते हुए बधाई दी । साथ ही रतनपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ के द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके इस मनोनयन के बाद रतनपुर मंडल के बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है। खास तौर से रतनपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ और नेताओं में खासा उत्साह है।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद बबलू दुर्गा कश्यप ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों के हित में कार्य करना है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार के द्वारा जो किसान के साथ वादाखिलाफी कार्य किया जा रहा है उसके लिए आवाज उठाना साथ ही भाजपा को मजबूत बनाना है।

इस मौके पर बिलापुर लोकसभा के संसाद अरुण साव, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव, रतनपुर नगरपालिका के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, संतोष तिवारी, रोहणी बैसवाड़े, डॉ सुनील जायसवाल, संतोष कश्यप, अनिल यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज