छत्तीसगढ़बिलासपुर

शुक्रवार से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षाएं, किए गए हैं कई बदलाव, नकल पर नकेल कसने 9 उड़न दस्ते टीम का गठन

सत्याग्रह news.in सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देती है और उनकी सफलता की कामना करती है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कल यानी शुक्रवार 1 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ हो रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है ,एक तरफ जहां नकल रोकने व्यापक इंतजाम किए गए हैं तो वहीं कुछ अहम बदलाव भी परीक्षा को लेकर हुए हैं । अब तक परीक्षार्थी अपना उत्तर लिखने के लिए अतिरिक्त पेज के रूप में सप्लीमेंट्री पेपर लिया करते थे, उस नियम को बदलते हुए मध्यमिक शिक्षा मंडल ने 40 पेजो की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है । नकल रोकने के लिए पहले से ही उत्तर पुस्तिका पर रोल नंबर अंकित होंगे, उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पत्र के सेट से संबंधित चीजें लिखनी है इसके बाद केंद्र प्रभारी अपनी प्रक्रिया पूरी करेंगे ।इस वर्ष परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा 8:00 बजे आरंभ होती थी जिसे बढ़ाकर आप 9:30 बजे कर दिया गया है यानी परीक्षा 12:30 बजे तक चलेगी। सभी परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बिलासपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 144 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष करीब 54 हजार विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसमें दसवीं की परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थियों की संख्या 35,000 है वही 12वीं की परीक्षा में 21 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बिलासपुर संभाग में 4 जिलों को शामिल किया गया है। जिसमें कोरबा रायगढ़ जांजगीर और मुंगेली शामिल है। रायगढ़ में कुल 140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ,जहां दसवीं के 20,928 और 12वीं के 14 हजार 780 विद्यार्थी परीक्षा देंगे । जांजगीर चांपा में 110 परीक्षा केंद्रों में दसवीं में 30,626 और 12वीं में 20,521 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कोरबा और मुंगेली में 105 -150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 10वीं और 12वीं लगभग 40,000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार कर ली है, जिसे संभागीय कार्यालय को भेज दिया गया है। जांजगीर चांपा में 12 ,कोरबा में दो और रायगढ़ में चार केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।नक़ल पर नकेल कसने के लिए 9 उड़न दस्ता टीम का भी गठन किया गया है ,जो लगातार सभी परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर नकल निगाह रखेंगे।
टीम केंद्रों का अवलोकन कर मंडल कार्यालय को रिपोर्ट भेजेगी। सत्याग्रह news.in सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देती है और उनकी सफलता की कामना करती है।

error: Content is protected !!
Letest
छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ... सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा...करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लग... पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक... कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं,