बिलासपुर

चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जारी

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमले में घायल युवक को गंभीर चोटें आने पर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मिली अनुसार प्रार्थी शिव घोसले, निवासी अटल आवास सकरी, राज मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:45 बजे उनका बेटा आरब घोसले अपनी स्कूटी से काम पर जाने के लिए शनिचरी की ओर जा रहा था। जब वह सकरी स्थित अनमोल किराना दुकान के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद आकाश साहू ने उसे रोक लिया। बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने युवक को मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में आरब के माथे, बाएं गाल और गले पर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सकरी पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मामले में आरोपी आकाश साहू के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,