बिलासपुर

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के पद से हटाए गए तैयब, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिया निर्णय…. आदेश जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर शहर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन को उनके पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी किया गया है। कांग्रेस की ओर से यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देश पर की गई है।गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर दौरे के समय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन और शहर विधायक शैलेश पांडे के बीच विवाद की स्थितियां सामने आई थी, मामला इतना आगे बढ़ा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इसकी शिकायत विधायक शैलेश पांडे ने की थी। शिकायत के बाद जांच कमेटी बिलासपुर आई थी और विवाद के दौरान मौजूद लोगों के बयान लिए थे। जांच के बाद कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक क्रमांक 1 बिलासपुर शहर तैयब हुसैन को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश, उठे सवा... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी