बिलासपुर

ठेकेदार की हत्या के मामले में नए खुलासा, हत्यारे ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या…. पुलिस ने बताई ज्वेलरी की लूट रही हत्या की वजह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 16 जून को महमंद फदहाखार के जंगल मे लाफार्ज सीमेंट कंपनी में ठेकेदारी करने वाले टॉमी मैथ्यू की लाश और कार बरामद हुई थी, मामले में मुलमुला थाने में 14 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी इसकी तहकीकात के दौरान ही ठेकेदार का मोबाइल लोकेशन सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मिला था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले में पुलिस ने ठेकेदार की गला रेतकर हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी, वहीँ मामले में सिरगिट्टी पुलिस को कॉल डिटेल के आधार पर एक संदेही गंगाराम यादव पिता बलीराम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी महमंद की तलाश थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी द्वारा पेंड्रा के ग्राम कोटमी में बुधवार को कीटनाशक पीकर आत्म हत्या कर ली। हालकि पुलिसिया जाच में यह तो साफ हो चुका था। कि ठेकेदार की हत्या के मामले में लूटपाट एक बड़ी वजह रही है। क्योंकि सिरगिट्टी पुलिस को मिले सुराग के अनुसार गुरुनानक चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक में आरोपी गंगाराम द्वारा टॉमी मैथ्यू के सोने के लॉकेट, चैन, ब्रेस्लेट को जमा कर लोन के रूप में रकम ली गई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है। वही गहने से प्राप्त एक लाख 50 हजार की राशि भी पुलिस ने आरोपी मृतक के घर उसके पत्नी से बरामद कर लिया है। बहरहाल अब शुरू से ही संशय में रही इस हत्याकांड के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो कि संभावना थी, जो अब आरोपी की मौत के साथ ही दफन हो चुकी है। 

आत्मग्लानि में कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में कबूला अपना जुर्म..

महमंद फदहाखार में हुए हत्या के मामले में प्रमुख आरोपी गंगाराम यादव ने बुधवार को कोटमी में आत्म हत्या कर ली है। इस दौरान पेंड्रा पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। जिसमे गंगाराम यादव ने लालच में आकर ठेकेदार टॉमी मैथ्यू की हत्या करना कबूल किया है। वही हत्या के बाद हुए आत्मग्लानि से उसने आत्महत्या करने का फैसला लेते हुए अपने परिवार से माफी मांगते हुए, यह कदम उठाया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...