राजनांदगांव

जिले के अलग अलग इलाकों में दो नाबालिगों से दुष्कर्म का मामला….शिक्षक ने छात्रा की लूटी इज्ज़त तो वही आरक्षक ने नाबालिग को बनाया शिकार

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – जिले में दो अलग इलाकों में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे जिले के घुमका ब्लाक के चंवरढाल में एक स्कूली छात्रा को शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस हैवान शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को कलंलित कर दिया है। पढ़ाई के लिए नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाकर हैवान शिक्षक ने छात्रा की अस्मत लूट ली। घटना के बाद जब पीड़िता चीखते हुए स्कूल के क्लास रूम से बाहर निकली तो आसपास के ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को घेरकर पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वही दूसरा मामला जिले के चिल्हाटी इलाके से सामने आया जहाँ ग्रामीणों ने रेप के मामले में आरक्षक की पिटाई कर दी, बताया जा रहा है कि आरक्षक पर ग्रामीणों ने नाबालिग से रेप का आरोप लगाया है और इसी बात को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने आरक्षक को खंबे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रमेश बंजारे चिल्हाटी थाने में आरक्षक के तौर पर पदस्थ है। शनिवार को रमेश को ग्रामीणों ने खंबे से बांधकर बेरहमी से पीटा है। साथ ही ग्रामीणों ने रमेश पर नाबालिग से रेप का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...