बलौदाबाजार

रफ्तार का कहर :- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, मौके पर ही एक कि मौत दूसरे ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम….कार चालक वाहन सहित फरार

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार –कसडोल थाना क्षेत्र में हड़हापारा चौक के पास आज एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई वही दूसरे व्यक्ति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आस पास कटगी की तरफ से आ रहे कार क्रमांक सीजी 10 ए एक्स 6300 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रायपुर की ओर से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 04 डीयू 0451 को रॉन्ग साइड में आकर सामने से अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार रायपुर निवासी आमिर खान की मौके पर ही मौत हो गई वही गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक जालंधर पिता छोटेचंद प्रजापति की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 को दी थी, जिन्होंने ने ही घायल को हॉस्पिटल पहुँचाया था। फ़िलहाल मामले में दोनों मृतकों की पहचान हो गई है, जिनके परिजनों को सूचना दे दी गई है वही पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...