मल्हार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योगोत्सव का हुआ आयोजन……21 जून को होगा विश्व योग दिवस….लोगो को योग के प्रति जागरूक करने चलाया गया अभियान।

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – 12 मई को मां डिडनेश्वरी मंदिर के प्रांगण में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मंगला बिलासपुर के द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष में 100 दिवसीय कॉमन योगा प्रोटोकोल काउंट डाउन मोरारजी देसाई नेशनल योग इंस्टिट्यूट नई दिल्ली के तत्वाधान में एक दिवसीय योग कार्यक्रम रखा गया।

जिसकी थीम थी योग फॉर वर्ल्ड हेल्थ एंड पीस इस अवसर पर नगर व आसपास क्षेत्र के अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने भी कॉमन योगा प्रोटोकोल का अभ्यास किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के ज्ञानेश शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया व योग के महत्व को बताते हुए आगामी जून महीने में होने वाले विश्व योग दिवस को उत्साह से मनाने अपील की।

विशिष्ट अतिथि डीपी विप्र महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजू शुक्ला ने योग की प्राचीनता एवं महत्व को बताते हुए महर्षि पतंजलि विवेकानंद गीता आदि के अनुसार योग के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अजय वक्त आर्य स्पोर्ट्स स्पेसिफिक ऑफिसर खेलो इंडिया उज्जैन से रहे इन्होंने बच्चों की लर्निंग पावर मेंटल हेल्थ आदि के विषय में बताया।

डॉक्टर अजय पाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि मानव जीवन में योग किस प्रकार महत्वपूर्ण है और किस प्रकार हम अपने व्यक्तित्व एवं विचारों को ईसके द्वारा परिष्कृत कर सफलता में अग्रणी रह सकते हैं। डॉक्टर शिवम मिश्रा वियतनाम हनोई ने फिजियोलॉजी ऑफ योगासन पर अपने विचार प्रस्तुत किए, कुलपति प्रोफेसर कर्नल डॉक्टर टीपीएस कान्द्रा पूरी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए योग की महत्ता समझाई।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ विजय गारूडिक, प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव, दिलीप पांडे, योगिता पांडे मिनर्वा गंगवार, पाजी गंगवार, डॉक्टर गरिमा, प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव सहित नगर के लोगो की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संस्था द्वारा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अलग अलग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिन्में कई स्कूलो के छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया। सभी को प्रमाण पत्र, टी-शर्ट तथा ईनाम दिया।

प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्त ने प्रेाटोकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम में डाॅ.अजय वकतारिया स्पोर्ट शिक्षक, चौकी प्रभारी पीएस ठाकुर, प्राचार्य हाई स्कूल रश्मि गुप्ता, राजेश पाण्डेय, जगदीश तिवारी, अकतराम सिन्हा, करूणेश नापित, पुरन सिंह, रामानारायण भारद्वाज,

रंजीत सिंह, विनोद सिंह, कमल कांत, शुभम, जगदीश मिश्रा, आकाश कैवर्त संजव, वैभव, सुखनंदन श्रीवास, दीपक जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में लोगो ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन शेशनारायण गुप्ता ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...