जांजगीर चाँपा

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत… खेत में काम करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के ग्राम महुदा में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय किसान राजेंद्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र साहू दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने खेत की देखरेख के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए उन्होंने छाता के नीचे शरण ली, लेकिन उसी समय उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।
खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने राजेंद्र को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। उन्हें बिसाहू दास महंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,