बिलासपुर

रक्तदान के प्रति जज्बा कर रहा ग्रामीणों को जागरूक, स्वस्फूर्त लोग आ रहे रक्तदान करने सामने…मुहिम को मिल रही सफलता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रक्तदान महादान है, पर अभी भी कई भ्रांतियों को लेकर रक्तदान करने वालों की तादाद कम है। इसे दूर करना होगा चूंकि शहरी क्षेत्र में इसे लेकर जागरूकता आने लगी है। पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कई भ्रांतियों के कारण अभी भी रक्तदान करने से कतराते हैं। जिन्हें जागरूक करने का बीड़ा जज्बा वेलफेयर सोसायटी ने उठाया है। इन्ही से प्रेरित होकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग रक्तदान के महत्व को समझ रक्तदान को लेकर आगे आ रहे है। इसी कड़ी में रविवार को चिल्हाटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जज्बा के संयोजक संजय मतलानी के साथ ज़ाकिर हुसैन के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इससे पूर्व चिल्हाटी रोड में बेसन फैक्ट्री के पीछे स्थित ज़ाकिर हुसैन द्वारा अपने परिवार के साथ मिलकर आसपास के लोगो को जागरूक किया। साथ ही रक्तदान का महत्व और थैलासीमिया पीड़ित बच्चों को होने वाली हर महीने तकलीफ के बारे में जानकारी दी। जिससे प्रेरित होकर दो दर्जन से अधिक लोगो ने स्वस्फूर्त रक्तदान दिया। इस बीच जज़्बा के संयोजक संजय मतलानी और उनकी टीम द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की गई। यही नही उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार की सुविधा की गई थी।

साथ ही रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और मास्क सैनिटाइज़र भी उपहार स्वरूप दिया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने ज़ाकिर हुसैन और उनके परिवार के अलावा टीम जज़्बा से संयोजक संजय मतलानी , अध्यक्ष विनय जेपी वर्मा , मोहम्मद कलाम , मोहम्मद नियाज़  , शुभम प्रेमानी , अरीन रज़ा खान व एकता ब्लड की तरफ से डॉ. पी. सी. गुप्ता और उनकी समस्त टीम की सहभागिता अहम रही।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...