बिलासपुर

बिलासपुर जिले में गाँजे की बढ़ती डिमांड….फिर पकड़े गए 4 गाँजा तस्कर, कब्जे से 45 किलो गाँजा और एक कार जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध नशे के विरूद्व बिलासपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर गांजा तस्करी कर रहे 04 आरोपीयों से 45 किलो गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। आरोपियों द्वारा गांजा तस्करी हेतु उपयोग किये जा रहे ब्रेजा कार को भी मामले में जप्त किया गया है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये है, एसपी के निर्देश पर अवैध धंधो में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इस दौरान मुखबीर के माध्यम से जानकारी मिला की भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 एमएस 2350 में कुछ संदिग्ध लडके बैठे हुए हैं, जो बडी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं, ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेरा बंदी कर पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 एमएस 2350 को पकडा गया। कार में आरोपी गोलू खटिक, अभिषेक खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, सुन्दर तेवर निवासी जूना बिलासपुर एवं डेविड डिसूजा निवासी कुम्हारपारा के बैठे हुए मिले, जिनसे पुछताछ करने पर गुमराह करने लगे। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 03 बडे ब्रीफकेस एवं 02 प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखा गया गांजा जो 01 किलो एवं 02 किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था बरामद किया गया, इस दौरान कुल वजन 45 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपीयो के विरूद्व नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। पुछताछ पर आरोपीगण द्वारा बलांगीर उडीसा से गांजा खरीदकर लाना बताया गया है जिसकी जांच की जा रही है।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू भार्गव एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, बोंधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, निखिल राव जाधव, संतोष यादव, प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला