गरियाबंद छत्तीसगढ़

पुलिस की हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 221 नग हीरा जब्त, घेराबंदी कर हीरा तस्कर को पकड़ा, 22 लाख 10 हजार रुपये के हीरे बरामद

रमेश राजपूत

रायपुर – गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा और उससे 22 लाख से अधिक कीमत के 221 नगर हीरा जब्त किये हैं। गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से हीरा खनिज पत्थर लेकर जिला महासमुंद से बागबाहरा टुहलू होते हुए मोंगरा चरोदा की ओर आ रहा है। पुलिस टीम द्वारा कोमाखान छुरा रोड में टेड़गीनाला ग्राम मोंगरा के पास घेराबंदी कर संदेही को रोककर पूछताछ किया गयी। उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविंद प्रधान पिता धनुर्जय प्रधान निवासी ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। तलाशी दौरान बांये तरफ के जेब में एक सफेद रंग के लिफाफा में 221 नग छोटे बड़े कीमती हीरा खनिज पत्थर रखे मिला। उक्त कीमती हीरा खनिज पत्थर के संबंध में आरोपी अरविंद प्रधान से पूछताछ करने पर हीरा पत्थर को प्रतिबंधित क्षेत्र पायलीखण्ड से लाना बताया।

आरोपी के कब्जे से 221 नग कीमती हीरा खनिज पत्थर कीमती 22,10,000/- रूपये, एक नग मोटर सायकल हीरोहोण्डा एक नग कीपेड मोबाईल सैमसंग कंपनी का कीमती 500/- रूपये एवं नगदी रकम 1500/- रूपये जुमला कीमती 22,42,000/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना छुरा आये एवं थाना छुरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि0 4(21) माईनिंग एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी अरविंद प्रधान को न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल भेजा गया है। एसपी भोजराम पटेल ने पुलिस टीम को 10 हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
उल्लेखनीय है कि बीते एक वर्ष में हीरा तस्करी के 5 प्रकरणों में कुल 573 नग हीरा जप्त किये गये हैं। गरियाबंद जिला क्षेत्र में अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे जिला पुलिस बल द्वारा शराब, गांजा, हीरा एवं वन्य प्राणी के खाल के तस्करों को पकड़ने एवं इस तरह के गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु सतत् मुखबिर लगाकर अधिक से अधिक कार्यवाही की जा रही है एवं पुलिस बल को इस क्षेत्र में काफी सफलताएं भी प्राप्त हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...