कोटा

कॉलेज छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने 2 दिनों के भीतर लिया कब्जे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय निरंजन कालेज के छात्रा पर एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्रेम के चक्कर मे चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को 2 दिनों के भीतर ही कब्जे लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ग़ौरतलब है कि थाना क्षेत्र के कलार तराई की निवासी छात्रा हेमा ठाकुर शासकीय निरंजन केशरवानी कालेज में एमए की पढ़ाई करती है, जो हमेशा की तरह कॉलेज आई थी और पढ़ाई खत्म कर वापस अपनी सहेली के साथ वापस लौट रही थी, तभी कॉलेज जाने के सुनसान रास्ते पर मौके की ताक में बैठे आरोपी योगेश साहू ने धारदार हथियार से छात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे छात्रा के गले, सिर पर गंभीर चोटें लगी है। हमले से घायल छात्रा मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गई, जिसे आस पास के लोंगो ने पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ से उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी ।

विवेचना दौरान घटना स्थल से फरार आरोपी योगेश कुमार उर्फ मोंटू साहू का साजापाली खैरझिटी, गोबरीपाट, कोटा बरद्वार, मोंहदी एवं कई स्थानों पर लगातार पतासाजी कर घेराबंदी कर बिलासपुर मुंगेली नाका के पास से पकड़ा है, आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि एकतरफा प्रेम होने से कु. हेमा ठाकुर द्वारा शादी करने से मना करने पर घर से बैग में चापड़ लेकर हत्या करने की नीयत कॉलेज आया था। इस दौरान शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय के पहाड़ी रास्ता के पास मौका मिलने पर लड़की द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर हेमा ठाकुर के गला एवं सिर पर कई बार वार किया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़ जप्त कर आरोपी योगेश कुमार उर्फ मोटू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू, खिलावन नेताम का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...