
उदय सिंह

मस्तूरी- एक बार फिर तेज रफ़्तार की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार एक एक्टिवा और बाइक में टक्कर हुई है, जिसमे एक्टिवा सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है दुर्घटना की सूचना आस पास मौजूद लोगों ने डायल 112 को दी जिनके द्वारा सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सको ने परीक्षण के बाद दो लोगो को मृत घोषित किया।

घटना मस्तूरी जयरामनगर रोड में शिव पेट्रोल पंप के पास हुई, जहाँ एक्टिवा क्रमांक सीजी 13 एके 8861 और बाइक क्रमांक सीजी 10 बीबी 7988 की आमने सामने भिड़ंत हो गई, एक्टिवा में दिग्विजय गढ़ेवाल पिता मनहर उम्र 35 वर्ष और निरादेवी गढ़ेवाल पति शत्रुहन उम्र 50 वर्ष ग्राम धुरकुट खोखरा जांजगीर से अपने रिश्तेदार के यहां पचपेड़ी जा रहे थे,

जिन्हें मस्तूरी से देवगांव जा रहे बाइक सवार संतकुमार खांडेकर उम्र 32 वर्ष ने सामने से ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों एक्टिवा सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है वही शवों को मरच्यूरी भेज दिया है और विवेचना में जुट गई है।