
रमेश राजपूत

बिलासपुर – हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो पता नहीं किस मानसिकता के बने हुए हैं और इन्हें समझाना भैंस के आगे बीन बजाने से कम नहीं है. आप लोगों ने कई अजीब लोगों के बारे में सुना होगा जो अपनी हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। लेकिन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति लोगों की सहायता करने वाले कर्मचारियों को ही गाली गलौज देने लगा। लोग डायल 112 में मदद के लिए फोन करते है पर पता नहीं इस शख्स को डायल 112 के कर्मचारियों से क्या खुन्नस थी, कि वह इन्हें कॉल कर अश्लील शब्दों का प्रयोग करता था। आपको बता दें एक शख्स डायल 112 में कॉल कर कॉल अटेंड करने वालों को ही अश्लील गालियां देता था,जिसकी हरकत से पुलिस भी परेशान थी। वही पुलिस तफ्तीश में पता चला कि 19 सितंबर को मोबाइल नंबर 8085 3804 के धारक दीपक सिंह परिहार द्वारा डायल 112 में कॉल कर कॉल टेकर को परेशान किया गया था। आपातकालीन सेवा में बैठे लोगों को बेवजह कॉल कर उन्हें गंदी गंदी गालियां दी जा रही थी, और हद तो तब हो गई जब पुलिस उक्त आरोपी को पकड़ने चकरभाटा थाने पहुंची और पुलिस वालों के साथ भी वह मारपीट करने लगा जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाई की गई ।