छत्तीसगढ़बिलासपुर

भगवान सीता राम के विवाह का साक्षी बना बिलासपुर ,गोपुरम के कलश का हुआ अभिषेक

भगवान को विशेष भोग चढ़ाने के लिए तिरुपति से विशेष रसोइए आमंत्रित किए गए हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर के रेलवे कॉलोनी स्थित श्री कोदंड रामालयम और कल्याण वेंकटेश्वरा मंदिर में छह दिवसीय ब्रह्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन यहां सीताराम कल्याणम का आयोजन किया गया। पारंपरिक नाद स्वरम की ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता सीता और भगवान श्री राम का विवाह पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। शुक्रवार को सुबह से ही यहां अनुष्ठानों का क्रम आरंभ हो गया था । नियमानुसार प्रति 12 वर्ष में होने वाले गोपुरम के कलश की विधिवत पूजा अर्चना के बाद जलाभिषेक किया गया। 108 कलशों के जल से मंदिर के द्वार का अभिषेक करते हुए विशेष पूजा अर्चना संपन्न की गई। इस पूजा को विजयवाड़ा से पहुंचे पुजारियों के दल ने संपन्न कराया।शुक्रवार को ही पुत्र कामेष्ठी और राय भारम उत्सव भी संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों की उपस्थिति में भगवान सीताराम का विवाह कल्याणम संपन्न कराया गया । दोपहर को महिलाओं ने कुमकुम पूजा करते हुए अपने अखंड सुहाग की कामना की। यहां प्रतिदिन संध्या को दक्षिण भारतीय शैली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। भगवान को विशेष भोग चढ़ाने के लिए तिरुपति से विशेष रसोइए आमंत्रित किए गए हैं जिनके द्वारा निर्मित पकवानों का भोग भगवान को अर्पित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...