छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा की विजय संकल्प मोटरसाइकिल रैली शनिवार को

सार्वजनिक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु आमजनों को सन्देश देंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विगत दिनों लोकसभा चुनाव मैं प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिन कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया था उस पर अमल शुरू किया जा रहा है इसी निर्धारित 6 राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के तहत् 2 मार्च शनिवार को बिलासपुर जिले के प्रत्येक विधानसभा में विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली निकालेगी।
भाजपा कार्यकर्ता बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, मरवाही विधानसभा में विजय संकल्प मोटर सायकिल रैली निकालेंगे और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और युवा समर्थन का सार्वजनिक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु आमजनों को सन्देश देंगे।
बिलासपुर विधानसभा की मोटर सायकिल रैली भाजपा कार्यालय करबला रोड से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी जो डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, पुराना पुल सरकंडा, सुभाष चौक, नया पुल, नेहरू चौक, मंगला चौक, नेहरू नगर, गणेश चौक, मंदिर चौक जरहाभांठा, महाराणा प्रताप चौक, भारतीय नगर चौक, तालापारा रोड, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, तारबहार चौक, 12 खोली चौक, स्टेशन चौक, बुधवारी बाजार, तोरवा थाना, गुरूनानक चौक, गांधी चौक, रविन्द्रनाथ टेगोर चौक, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में रैली का समापन होगा। बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, धीरेन्द्र केशरवानी, गोपी ठारवानी, सुब्रत दत्ता, सतीश गुप्ता, जी रवि कुमार एवं बिलासपुर विधानसभा में मोटर सायकिल रैली के प्रभारी आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, मुकेश अधीजा, तामेश कश्यप आदि इसमें शामिल रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक... कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर...