राजनांदगांव

प्रदेश में लापरवाही बरतना पड़ रहा भारी, अब फिर कोरोना हुआ आक्रामक…स्कूल में 12 शिक्षक और 2 बच्चे निकले पॉजिटिव

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – देश मे कोरोना की दस्तक के बाद मानो सब कुछ तबाह हो गया था, लॉक डाउन के चलते चारों तरफ वीरानी छाई थी, लोग घर मे दुबक कर कोरोना के खत्म होने का इंतज़ार कर रहे थे, दिन बीतते गए और धीरे धीरे मौत का मंजर कम होने लगा, और आखिरकार कोरोना वेक्सीन का इंतज़ार खत्म हुआ। वेक्सीन के आते ही लगा अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। लोगों में कोरोना का डर खत्म होने लगा।और कोरोना मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए महीनों से बंद पड़े स्कूल और कॉलेजों को खोलने का आदेश दे दिया गया।

पर इस बीच लोग सावधानी बरतना भूलने लगे, मास्क पहनना छोड़ दिए,और उस दौर में जिस सेनेटाइजर मारामारी थी, अब उसे भी लोग इस्तेमाल लाना कम कर दिए। कुछ लोग ही मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते नज़र आए, बाज़ारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोग मजे से घूमने लगे पर अचानक एक बार फिर देश के कई राज्यों के साथ ही प्रदेश में कोरोना की धमक नज़र आने लगी है।

आपको बता दें महाराष्ट्र में बीते दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है यहाँ 3 हज़ार से ज़्यादा कोरोना मरीजों की पहचान एक साथ हुई थी,जिसे देखते हुए यहाँ के मेयर ने चिंता व्यक्त करते हुए कोरोना मरीजों के मामले बढ़ने पर राज्य को एक बार फिर लॉक डाउन करने मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही थी। बात वही मुंबई मेयर ने तो फिर से लॉकडाउन के लिए भी आगाह कर दिया है और मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी बताया था कि महाराष्ट्र सरकार दूसरे लॉकडाउन के बारे में विचार कर सकती है। वही अब राजनांदगांव में भी कोरोना बम फूटा है। जिंसमे युगांतर पब्लिक स्कूल के 11 शिक्षक और 2 छात्र कोरोना पॉजिटिव आए है। जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर कोरोना की दहशत छात्र छात्राओं समेत शहर में देखने को मिली है।

भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या कम हुई है पर हमें सावधानी बतरने की ज़रूरत है जिससे आप और आपका परिवार कोरोना जैसी घातक बीमारी से दूर रह सके,याद रखिए कोरोना का आतंक कम हुआ पर खत्म नही, और इसे आप और हम मिलकर ही खत्म कर सकते है जिसके लिए शासन के नियमों का पालन कर बेहद ज़रूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...