बिलासपुर

सड़क हादसा :- राजेन्द्र नगर चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा…मौके पर ही बाइक चालक की हुई मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात 11:00 बजे के लगभग सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर चौक के पास भक्त कंवर राम प्रवेश द्वार के सामने तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG10AU5399 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक CG13UG5176 के चालक को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी आस पास के लोगों ने डायल 112 को दी जिस पर मौके में पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी भेज दिया वही दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

घटना में मृतक बाइक चालक की पहचान नही हो पा रही थी, उसके बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को दस्तावेज मिले है जिसके आधार पर मृतक का नाम हरि किशन जायसवाल पिता नारायण उम्र करीब 23 वर्ष निवासी सरवानी खरसिया जिला रायगढ़ पाया गया है।

मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...