रतनपुर

महंगाई का असर आस्था भक्ति पर भी पड़ रहा भारी, इस बार मनोकामना ज्योति कलश के लिए भी बढ़ाई गई शुल्क….चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरू

जुगनू तंबोली

रतनपुर – देश में बढ़ती महंगाई अब रसोई के बाद आस्था भक्ति पर भी भारी पड़ने लगी है, ऐसा इस लिए माना जा रहा है कि महंगाई सीधे पूजन सामाग्री पर भी असर डाल रही है। आगामी चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां देवी स्थलों में की जा रही है, हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दर्शनार्थियों को दर्शन लाभ मिलेंगे या नही यह अभी तय नही है लेकिन सावधानियों का पालन करते हुए दर्शन की व्यवस्था जरूर की जा रही है।

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर रतनपुर में भी नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी गई है, जहाँ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने रसीद काटे जा रहे है, क्योकि दूर दूर से श्रद्धालु यहाँ अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए ज्योति प्रज्ज्वलित कराते है, इसलिए पूर्व से ही तैयारियां की जाती है, इस वर्ष मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने निर्धारित शुल्क में वृद्धि की गई है, जिसके तहत सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि तेल ज्योति कलश के लिए 700 रुपए, घी ज्योति कलश 2100 रुपए, आजीवन तेल ज्योति कलश 31 हजार रुपए औरआजीवन घी ज्योति कलश 51 हजार रुपए में प्रज्ज्वलित किये जायेंगे, जबकि इसके पूर्व तेल 500, घी 1500, आजीवन तेल 11 हजार, आजीवन घी 31 हजार रुपए के शुल्क पर प्रज्ज्वलित किया जाता था।

फ़िलहाल आस्था पर महंगाई की मार के बावजूद श्रद्धालुओं की भक्ति में कमी नही आई है जो अपनी मनोकामनाओं के साथ ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने यहां पहुँच रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
आईपीएल और लूडो पर करोड़ों का सट्टा...अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि...