बिलासपुर

हाइवा सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने ग्रामीणों से की लूट और मारपीट….अपनी तरह का पहला मामला, घर से भी पैसे मंगवाने का डाल रहे थे दबाव

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में लूटपाट की घटना आम होने लगी है। अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ मानो खत्म हो गया है। जिनके जद में आकर ग्रामीण आहत हो रहे है। एक ऐसा ही मामला हिर्री थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ ग्राम सकर्रा में रहने वाले नवीन कुमार छेदाम और उनके साथियों के साथ तीन अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात लूटपाट कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने हिर्री थाने में दर्ज कराई है। जिसमे जानकारी देते उसने बताया है। कि शनिवार को अपनी बाइक पैसन क्रमांक CG-04CY-7060 नवीन अपने साथी रामस्वरूप और विरेंद्र के साथ ग्राम सागर मेला देखने गए थे।

जहाँ से वह देर रात अपने गांव लौट रहे थे। तभी रात्रि करीब 11.30 बजे सरसेनी और सकर्रा के बीच हाइवा में बैठे 03 अज्ञात लडको ने उनको ओवरटेक कर रोक दिया और हाइवा में बैठे अज्ञात तीन लोग उतर कर नवीन और उनके साथियों के साथ जमकर मारपीट करने लगे। जिसके बाद युवको को आरोपियों ने सकर्रा में दुर्गा मंच ले गए। जहाँ उनके साथ लूटपाट की। बात यही नही रुकी अज्ञात आरोपियों ने उन्हें अपने घर से पैसे लाने का दबाव बनाया। जिससे घबराए रामस्वरूप ने शैलेंद्र और जलेश्वर को बुलवाया था। जिनके साथ एक आरोपी पैसा लेने खजुरी जा रहे थे। जहाँ उनका एक्सीडेंट हो गया।

जिसके कुछ देर बाद शैलेंद्र और जलेश्वर के साथ रामस्वरूप का पिता जी रतिराम भी मौके पर 3000 लेकर पहुँचे। जिनसे पैसे लेने के बाद भी आरोपियों ने प्रार्थी युवको की जमकर पिटाई की। काफी देर बाद अभी किसी तरह आरोपी युवको के चंगुल से निक सके। हालाकि की उनकी बाइक क्रमांक CG-04CY-7060 मौके पर ही आरोपियों के पास रह गई थी। इधर जैसे तैसे उन्होंने 112 को फोन किया। जिनके साथ वह हिर्री थाने पहुँचे। जहां आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी....मुख्य आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ...