जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला…नए महिला थाने में भी हुई पोस्टिंग,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी करते हुए जिले के 106 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया है। इस कार्रवाई को जिले के पुलिस महकमे में लंबे समय बाद हुए बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार, ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को प्राथमिकता से स्थानांतरित किया गया है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। करीब तीन वर्षों से एक ही जगह कार्यरत कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां देकर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया गया है। इस फेरबदल की सबसे अहम कड़ी नवीन महिला थाना की स्थापना को माना जा रहा है। महिला थाना में 11 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। इसकी प्रभारी उपनिरीक्षक सिलमानी टोप्पो होंगी। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को आईजी बिलासपुर द्वारा महिला थाना का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा, जिले की रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव किया गया है ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और अधिक प्रभावी हो सके। विभाग का मानना है कि इस तरह के समय-समय पर किए जाने वाले तबादले से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आती है और जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार