बिलासपुर

मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट…घरेलू विवाद बनी वजह, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवाजी निषाद 35 वर्ष, निवासी हिर्री केवट मोहल्ला, थाना पामगढ़, अपने बेटे अनुराग को गोद में लेकर सुबह करीब 10:30 बजे एक खंडहर मकान की ओर तेजी से जा रहा था। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखकर बच्चे की दादी सीता बाई निषाद उसके पीछे-पीछे गईं। वहां पहुंचने पर उन्होंने जो दृश्य देखा, वह बेहद भयावह था। सीता बाई ने देखा कि शिवाजी अपने मासूम बेटे के सिर पर ईंट के टुकड़े से लगातार वार कर रहा था।

उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं। किसी तरह उन्होंने बच्चे को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और घर लेकर आईं। परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस हृदयविदारक घटना ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि घरेलू विवाद की आग में किस तरह मासूम जिंदगियां झुलस रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...