मल्हार

मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी– थाना क्षेत्र के चौकी मल्हार अंतर्गत ग्राम ठाकुरदेवा में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को 24 मार्च 2026 को मुखबिर एवं बीट के जागरूक नागरिकों से सूचना मिली थी कि गांव में स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से देसी शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक किसन राय एवं आरक्षक रमेश साहू की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी विनोद मिरी उर्फ मजनू 42 वर्ष, निवासी ग्राम ठाकुरदेवा,

अपनी दुकान में अवैध रूप से देसी शराब बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके से 55 नग प्लेन देसी शराब एवं बिक्री की नगद राशि 150 रुपये जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर