बिलासपुर

बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद…रखी जायेगी विशेष निगरानी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि के बाद प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। संक्रमण के प्रसार को रोकने और जैव सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन, बिलासपुर को 25 मार्च 2026 से आगामी 7 दिनों के लिए पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार, इस अवधि में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत जू परिसर में नियमित रूप से कीटाणुरोधी दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही परिसर में मौजूद सभी पक्षियों और अन्य वन्यजीवों की विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त नियंत्रण रहेगा और जू स्टाफ को भी जैव सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय जन स्वास्थ्य, वन्यजीवों की सुरक्षा और संक्रमण की संभावित श्रृंखला को रोकने के लिए लिया गया है। जू परिसर में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। मौके पर स्वास्थ्य, पशुपालन, वन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जाएगी और परिस्थितियां सामान्य होने पर जू को पुनः खोले जाने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,