सीपत

सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आने से मौके पर हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा) स्थित खारून नदी के झाप बाड़ी घाट में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेन्द्र कुमार कश्यप पिता हर प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे के आसपास ट्रैक्टर चालक महेन्द्र कश्यप बिना नंबर की स्वराज ट्रैक्टर में रेत भरकर घाट से गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान उसने ट्रैक्टर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाना शुरू कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर के इंजन से गिर गया और चक्के की चपेट में आ गया।हादसे में उसके सिर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इसकी सूचना सीपत थाना पुलिस को दी गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में रेत भरी हुई थी और दुर्घटना के समय अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। सूचना पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्च्यूरी भेज आगे की जांच कारवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,