रतनपुर

रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक….रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से गांव में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनेश्वर यादव ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 मार्च 2026 की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। उस समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। चोरों ने मौका पाकर घर के अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में सोने-चांदी के कई आभूषण शामिल हैं। इनमें पायल, झुमका,बाजूबंद, मंगलसूत्र, चांदी का सिक्का, अंगूठी, कंगन, फूल कंगन, नाक का टॉप, चांदी की बिछिया, हार और चेन सहित अन्य जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखे लगभग 2500 रुपये नगद भी चोर अपने साथ ले गए।

कुल मिलाकर करीब 2.50 से 3 लाख रुपये की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है, वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,