बिलासपुर

महिला से लूट के आरोपी को पकड़ा पुलिस ने, दिन दहाड़े मारपीट कर घटना को दिया था अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले आरोपी को पकड़ने पुलिस ने सफलता मिली है। दरसअल बीते दिनों ग्राम धुमा के पास सब्जी व्यवसायी केजा बाई गंधर्व के साथ एक युवक ने लूटपाट कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत प्रार्थी के बेटे महेश कुमार गंधर्व ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी। जहाँ उसने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माँ केजा बाई गंधर्व सब्जी का धंधा तथा सब्जी मण्डी तिफरा में बोझा ढोती है जो प्रति दिन सब्जी मण्डी तिफरा जाकर दोपहर को किसी भी सब्जी गाडी से बैठकर धुमा चौक दुर्गा मंदिर के पास उतर कर घर आती है । जो दिनाक 28.02.2021 को सब्जी मण्डी तिफरा से काम करके दोपहर करीब 03.30 बजे धुमा चौक दुर्गा मंदिर के पास घर जाने को उतरी थी उसी समय एक व्यक्ति जिसका नाम संजय रजक उर्फ गोलू है। अपने मोटरसाइकिल में पहुचा और महिला के साथ लूटपाट करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर उनके गले के लॉकेट लूट फरार हो गया। जिसकी शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल ही जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी युवक को छापेमारी कर सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ लिया। वही उसके पास महिला के लुटे गए लॉकेट को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...