जांजगीर चाँपा

गाली देने से मना करने पर टांगी से जानलेवा हमला…पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के चांपा थाना क्षेत्र में टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश और गाली-गलौज के विवाद में एक व्यक्ति पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कीर्तन पटेल 32 वर्ष निवासी कुरदा थाना चांपा, पीड़ित सुखराम पटेल के घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था। जब सुखराम पटेल ने उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गुस्से में अपने घर चला गया और वहां से एक छोटी टांगी लेकर वापस आया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए सुखराम पटेल के सिर पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में सुखराम पटेल के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना चांपा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 90/26 के तहत धारा 296, 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी को भी उसके घर से बरामद कर जब्त कर लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक बी.पी. खांडेकर सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज