बिलासपुर

महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद बाजार में रविवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक हटाने को लेकर महिला से शुरू हुए विवाद में कुछ युवकों ने बीच बचाव करने वाले एक छात्र और उसके भाई पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लालखदान संतनगर निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। 24 मई की रात करीब 8:20 बजे वह महमंद बाजार में सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान उसने देखा कि लालखदान निवासी गोविंदा पासी, अर्जुन यादव और उनका एक अन्य साथी एक महिला से दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर गाली-गलौज और बहस कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर ही हमला कर दिया। आरोप है कि गोविंदा पासी ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घायल युवक ने तत्काल अपने भाई अमन पाटले को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि घायल युवक इलाज के लिए जा रहा था, उसी दौरान उसका भाई अमन पाटले उसे खोजते हुए बाजार पहुंचा।

आरोप है कि वहां मौजूद गोविंदा पासी, अर्जुन यादव और उनके साथी ने अमन पाटले के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपियों ने चाकू से 3 से 4 वार किए, जिससे अमन के सिर, सीने और पेट में चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है। घायल अमन पाटले को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...