बिलासपुर

न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप…पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2 तस्कर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकण्डा थाना एवं मोपका चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिलेभर में नशे के कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी दौरान थाना सरकण्डा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिविल लाइन निवासी पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर, 7.50 ग्राम हेरोइन, 20 नग प्रतिबंधित कफ सिरप और एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4767 बरामद की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख 72 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 766/2026 के तहत धारा 21 और 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में चौकी मोपका पुलिस ने बायपास रोड स्थित धान मंडी के पास घेराबंदी कर चिंगराजपारा सरकण्डा निवासी सुभाष देवांगन को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 13 नग प्रतिबंधित Onerex कफ सिरप बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 765/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जिले में नशीली दवाओं का नेटवर्क किन लोगों के माध्यम से संचालित हो रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,