बिलासपुर

लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक… बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में लूटपाट और छीना-झपटी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सकरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार लोखण्डी अंडर ब्रिज के पास रहने वाले प्रकाश सिंह राजपूत ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी भाटिया कोलवाशरी लोखण्डी में काम करता है। उसने बताया कि 24 मई को वह अपने सहकर्मी दिनेश कुमार पटेल के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से लोखंडी जा रहे थे । जैसे ही दोनों लोखण्डी अंडर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो स्कूटी में सवार चार युवक पहुंचे और प्रकाश के जेब में रखा सैमसंग मोबाइल तथा मोबाइल कवर में रखे 3 हजार रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने प्रकाश के साथ मारपीट की और बेसबॉल बैट से उसके सिर पर हमला कर दिया। पीछे आ रहे दिनेश कुमार पटेल को भी आरोपियों ने बेसबॉल से पीटा, जिससे उसके हाथ और पीठ में चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाली-गलौच करते हुए कच्चे रास्ते से लोखण्डी की ओर फरार हो गए।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...