बिल्हा

बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा… अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पत्थरखान निवासी दुज राम नेताम ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बड़ा बेटा अजय नेताम उर्फ मोनू तिफरा स्थित शराब भट्ठी में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर था। शाम करीब 4 बजे वह मोबाइल की किस्त जमा करने और घर के दरवाजे के लिए पेंट खरीदने चकरभाठा जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 10:30 बजे दुज राम को उनके मंझले बेटे नरसिम्हा के जरिए सूचना मिली कि अजय नेताम अपने परिचित आनंद मरकाम की मोटरसाइकिल से हिर्री गया था और लौटते समय निपनिया मेन रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे डायल 112 की मदद से बिल्हा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में आनंद मरकाम और राधे मरकाम भी घायल हुए हैं। आनंद ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे वे हिर्री से वापस लौट रहे थे, तभी निपनिया मेन रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। बिल्हा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...