कोटा

कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिया एक्शन…. ड्रोन कैमरे से आरोपी को किया ट्रेस,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को घने जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद लेनी पड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 मई 2026 की शाम की है। सक्तीबहरा बेलगहना निवासी आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ उम्र 20 वर्ष पीड़ित नाबालिग बच्ची को मोटरसाइकिल पर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने सुनसान खेत में ले जाकर बालिका के साथ जबरन अनाचार किया और अगली सुबह उसे घर छोड़कर फरार हो गया। रातभर तलाश के बाद जब परिजन लौटे, तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

परिजनों की लिखित शिकायत पर कोटा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पाक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।

जंगल में भागा आरोपी, ड्रोन से हुई घेराबंदी

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जब आरोपी को दबोचने का प्रयास किया, तो वह पुलिस को चकमा देकर पास के घने और विस्तृत जंगलों की ओर भाग निकला। जंगल बड़ा होने के कारण आरोपी को ढूंढने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। ड्रोन कैमरे की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी रंजीत यादव को धर दबोचा। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है और 25 मई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,