बलौदाबाजार

दर्दनाक सड़क हादसा:- एएसआई को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर मौके पर हुई मौत….रात्रि गस्त में निकले थे मुख्य मार्ग पर

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार – जिले के पलारी इलाके में सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। जवान रात्रि गश्त में निकला हुआ था इसी दौरान रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे पलारी थाना में पदस्थ एएसआई देवनाथ वर्मा 45 वर्षीय का सड़क हादसे में मौत हो गई है। एएसआई देवनाथ वर्मा अपनी मोटर सायकल पर रात्रि गश्त कर रहा था। बलौदाबाजार शहर के नजदीक रायपुर सकरी बाईपास के पास सड़क दुर्घटना हो गया।

जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। एएसआई देवनाथ वर्मा रायपुर जिले के अभनपुर गांव के रहने वाले है। अज्ञात वाहन ने इनको अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज में तलाश कर रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज