सीपत

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी ठोकर, गंभीर चोट लगने की वजह से हुई मौत….लगातार जारी है सड़क हादसों का सिलसिला

सीपत रियाज असरफी

सीपत – बीती रात एनटीपीसी उज्जवल नगर निवासी अनंतराज कुजूर को बिलासपुर से सीपत वापस लौटने के दौरान मटियारी मेन रोड में किसी अज्ञात वाहन ने सामने से ठोकर मार दिया, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी सीपत में आपरेटर के पद काम करने वाले सुशील कुजुर का पुत्र अनंतराज कुजुर अपनी बाइक क्रमांक एमपी 66 एम 0410 से अकेले बिलासपुर से सीपत घर वापस आ रहा था कि ग्राम मटियारी मेन रोड माता चौरा के पास पहुंचा ही था कि सामने तरफ से आ रहे

अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर अनंतराज को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे सिर मे गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...