जांजगीर चाँपा

राहगीर से लूट की घटना 3 आरोपी गिरफ्तार,एक आरोपी की तलाश जारी..मारपीट कर दिया था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धुरकोट गांव में राहगीर से 7 हजार रुपये लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों से 3 हजार रुपये बरामद भी किया गया है। मामले का 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, नवागढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रघुपाल सिंह ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मार्च की रात्रि में अपने बेटे और भैसमुड़ी गांव के गंगा कर्ष के साथ जांजगीर से सेमरा गांव लौट रहे थे। वे धुरकोट गांव पहुंचे थे। यहां कुछ सामान खरीदने के लिए रुके तो वहां धुरकोट का रहने वाला शुभम किरण आया और अपने अन्य 3 दोस्तों के साथ रघुपाल सिंह से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के बाद जेब में रखे 7 हजार रुपये लूट लिए, मामले की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शुभम किरण, भूपेंद्र गढ़ेवाल, चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया, वही मामले में 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...