बिलासपुर

निजात अभियात :- अवैध 8 किलो गाँजे के साथ पकड़ा गया एक आरोपी…माल खपाने ग्राहक की कर रहा था तलाश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस ने ग्राहक की तलाश में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया गया है मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी पुलिस शुक्रवार को सूचना मिली कि चुचुहियापारा रहबर चौक के पास एक युवक गांजा रखकर उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है जिस पर सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी जहां चूचूहियापारा निवासी समीर उर्फ बकरा मुंडी वहां मौजूद था जो पुलिस को देख कर इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा जिसके पास रखें बैंगनी रंग के ट्रेब्लिंग बैग की जब तलाशी की तो उसमे पुलिस को 8.1 किलो गांजा मिला। जिसे जब्त कर आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, थाना प्रभारी आरपीएफ बिलासपुर निरीक्षक भास्कर सोनी, उप निरीक्षक कुलदीप कुमार सिंह, आरक्षक मनोज कुमार, उनि धनुष पाटले, आरक्षक अफाक खान, जितेन्द्र जाधव एवं संजय यादव की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...