बिलासपुर

आईजी ने ली संभाग में कानून व्यवस्था बनाए रखने महत्वपूर्ण बैठक….स्थिति का जायजा लेकर की समीक्षा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस महानिरीक्षक ने संभाग में कानून स्थिति को कसने के लिए रेंज के पुलिस अधिक्षको कि बैठक ली।आईजी द्वारा बुलाई गई बैठक में रेंज के 6 जिलो के एसपी सहित आरपीएफ और जीआरपी अधिकारी शामिल हुए। दो घण्टे चली बैठक में चिटफंड,जनता विरुद्ध पुलिस की शिकायतें, जनता विरुद्ध जनता की शिकायतें, उच्च कार्यालय से प्राप्त शिकायतों कि समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी एसपी समेत रेल्वे आयुक्त व एसपी के द्वारा रेंज के जिलो में लंबित अपराधों के सम्बंध में प्रस्तुत जानकारी की समीक्षा करते हुए ट्रेनों के परिचालन शुरू होने पर अपराध बढ़ने की आशंका को देखते हुए छोटे छोटे स्टेशनों में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु रेल्वे के अधिकारियों को आईजी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए साथ मे रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त स्टेशनों में लगे सीसीटीवी का भी सतत अवलोकन करवाना सुनिश्चित करवाएं,ताकि आपराधिक मामलों की जानकारी मिलने के साथ ही उनकी रोकथाम की जा सकें। इसके अतिरिक्त आईजी ने रेल्वे स्टेशन में वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों के पुलिस के साथ मिल कर नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया। 

महिला व बच्चों के तस्करी रोकने हेतु भी आईजी ने दिए सुझाव:- 

महिला व बच्चो सम्बधित अपराधों की चर्चा करते हुए आईजी ने कहा कि महिला व बच्चो से सम्बंधित अपराधों में अधिकतर अपहरण कर इनकी तस्करी दूसरे जगह अवैध कामो के लिए जाती हैं जिसे चिन्हांकित कर रोका जा सकता हैं जिसके लिए रेल में चलने वाले और प्लेटफार्म में काम करने वाले कुलियों और वेंडरों को उचित रूप से प्रशिक्षित कर उनकी भी मदद ली जा सकती हैं क्योंकि वह हर समय ट्रेनों व प्लेटफॉर्म में सक्रिय रूप से काम करते हैं जिन्हें यदि प्रशिक्षण दिया जाए तो ये ट्रैफिकिंग कर ले जाने वाले मामलों को समझ सकतें हैं। 

आईजी ने अनुकम्पा नियुक्ति सम्बंधित मामलों में तेजी लाने सम्बंधित दिए निर्देश:-

आईजी ने रेंज के जिलो में लम्बित अनुकम्पा नियुक्ति से सम्बंधित प्रकरणों की जानकारी सभी एसपी से प्राप्त की और जल्द ही नियुक्ति देने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लम्बित अपराधों की समीक्षा व 173/8 के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु ठोस कदम उठाने के लिए पुलिस अधीक्षको को ऐसे मामलो में स्वतः संज्ञान ले कर गम्भीरता पूर्वक गिरफ्तारी हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए।

सम्पति कुर्की व मुआवजा के निर्देश:- 

आईजी ने सभी एसपी को निर्देशति करते हुए कहा कि जिन जिन जिलों में चिटफंड कम्पनियों की सम्पति हैं उसे जब्त करने हेतु कलेक्टरों से समन्वय बैठाए।इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति/जनजाति के ऊपर अत्याचारों पर होने वाले एफआईआर के बाद मिलने वाले मुआवजा प्रकरणों में भी तेजी लाने के निर्देश आईजी ने दिए। आज के समीक्षा बैठक में बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल,जाजंगीर एसपी पारुल माथुर,कोरबा एसपी अभिषेक मीणा,रायगढ़ एसपी संतोष सिंह,पेंड्रा एसपी सूरज सिंह,मुंगेली एसपी अरविंद कुजूर के अलावा रेल्वे सुरक्षा आयुक्त आरके शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप,व जीआरपी डीएसपी रितेश श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की...