रायगढ़

फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर… रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले की खरसिया पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाले ट्रक मालिक का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन मालिक कपिल शर्मा उर्फ राजा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना प्राप्त हुई थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में एक ट्रक धान से भरा खड़ा है,

जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि ट्रक का मालिक कपिल शर्मा उर्फ राजा है। बाद में वाहन मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में एक ट्रक खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। टैक्स अदा करने से बचने के लिए उसने अपने वाहन की नंबर प्लेट बदलकर दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर धान परिवहन कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने जानबूझकर शासन को राजस्व हानि पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया। मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 57/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...