बिलासपुर

व्यवसायी के साथ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी… माल खरीदने का सौदा कर नही भेजा सामान, अब पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के एक व्यवसायी विष्णु प्रसाद अग्रवाल जिन्हें तोरवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम महमंद में नलजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का पूरा काम मिला था, उनके साथ बिहार के 2 फर्म संचालकों ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विष्णु प्रसाद अग्रवाल के फर्म को पाइपलाइन बिछाने पाईप की जरूरत थी, जिसकी खरीदी के संबंध में हरिकेश तिवारी निवासी कंकड़ बाग पटना बिहार मालिक मेसर्स शिवनिया इंटरप्राइजेस कम्पनी पंजीकृत पता श्री विंध्यावासनी मंदिर के पास, ज्ञानी चौक, सिवनी मध्य प्रदेश एवं अभिषेक नामदेव सितम्बर-23 में बिलासपुर उनके ऑफिस आये और 100MM का 1210 मीटर और 150 MM का 1730 मीटर DI पाइप का सौदा किए और 5 लाख रुपए एडवांस लेकर शेष 20,00,000/- रुपए माल भेजने पर देने का सौदा हुआ, जिसके बाद फोन पर माल भेजने की बात होने पर प्रार्थी ने 08/12/2023 को 20,00,000/ रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन माल की डिलीवरी नही दी गई। जिससे व्यथित होकर प्रार्थी ने अपने अधिकृत कर्मचारी विजय निगम एवं आशीष शाह को दिनाक 15/02/2024 को पटना भेजा, तो वहा पर दोनों लोग मिले आश्वासन दिए कि एक सप्ताह में माल पहुंच जायेगा, लेकिन माल अभी तक नहीं पहुंचा जिससे प्रार्थी को एहसास हुआ कि शिवनिया इंटरप्राइजेस कंपनी के अभिषेक नामदेव एवं हरिकेश तिवारी ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुये 25,00,000 रुपए की ठगी की है। मामले हरिकेश तिवारी एवं अभिषेक नामदेव के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,