बिलासपुर

मामूली विवाद पर पति ने पत्नी के सिर पर दे मारी सिलौटी….डायल 112 से लहूलुहान पत्नी को भर्ती कराया हॉस्पिटल में, पति के खिलाफ जान से मारने का अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र के अमरैया चौक के पास मामूली विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सिलौटी से वार कर जान से मारने की कोशिश की है। मामले में गंभीर रूप से घायल पत्नी के भाई ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन मंजू चंद्राकर उम्र 25 पर उसके पति राजकुमार चंद्राकर उम्र 28 वर्ष ने बीती रात मामूली विवाद पर मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से पत्थर के सिलौटी से सिर पर वार कर दिया, जिससे मंजू चंद्राकर लहूलुहान होकर मौके पर बेहोश हो गई, घटना की जानकारी पड़ोसियों ने घायल मंजू के भाई को इसकी जानकारी दी जो मौके पर पहुँचा तो देखा उसकी बहन खून से लथपथ पड़ी हुई थी, जिसे डायल 112 की मदद से सिम्स हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहाँ महिला अभी भी बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने भाई की शिकायत के आधार पर पति राजकुमार के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की...