रायपुर

प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र होंगे फिर से बंद, परीक्षाएं और क्लास भी ऑनलाइन…. उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

रमेश राजपूत

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ये साफ कर दिया है कि फील हाल लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में नहीं लगाया जाएगा,वही आज कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनकी अध्यक्षता में जारी उच्चस्तरीय बैठक समाप्त हो गई  है। इस बैठक में फिलहाल निर्णय यह लिया गया है कि राजधानी सहित प्रदेशभर में संचालित सभी स्कूल और काॅलेज आगामी आदेश तक बंद किए जाएंगे। साथ ही हो रही परीक्षाएं ऑन लाइन ही ली जाएंगी। लेकिन यह आदेश 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा। आपको बता दें कल बिलासपुर प्रवास पर रहे मुख्यमंत्री ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि प्रदेश में लॉकडाउन नही लगाया जाएगा, छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है जिसे देखते हुए अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रदेश में लाॅक डाउन या फिर नाइट कर्फ्यू को लेकर फैसला आ सकता है, पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन भविष्य की संभावनाओं को देखकर इससे इंकार भी नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुखिया का ये मानना है कि लॉक डाउन के वक्त गरीब और रोजी मजदूरी करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसे देखते हुए फिलहाल लॉक डाउन पर कोई विचार नही किया गया। वही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित नियमो का पालन करे सेनेटाइजर का उपयोग करने, चेहरे को मास्क से ढके और जितना हो सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें तभी हम कोरोना से बच सकते है। क्योंकि अब हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। सर्दी बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाए, कोरोना से डरने की ज़रूरत है, बल्कि इसका डटकर सामना करना है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...