रायपुर

डायल 112 की टीम ने युवती को सुसाइड करने से रोका, जान बचाकर परिजनों से कराई सुलह…क्विक रिस्पांस से बची एक जिंदगी

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में डायल 112 की तत्कालीन मदद लोगो को बड़ी राहत दे रही है। चाहे वह एक्सीडेंट के मामले हो या फिर घरेलू विवाद के इन सभी केस में डायल 112 की टीम प्रार्थियों की मदद कर रही है। इनसे अलग प्रदेश के राजधानी में छत्तीसगढ़ पुलिस के डायल 112 की टीम ने रविवार को एक युवती की जान बचाई है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती घरेलू विवाद कर मोवा ओवरब्रिज के नीचे पटरी में सुसाइड करने की मंशा से गई थी। जिसकी जानकारी पंडरी के पास ड्यूटी में तैनात टाइगर टू (डायल 112) आरक्षक मुकेश सिह राजपूत 2220 को मिली। उसके बाद वह तत्काल ही अपने चालक साथी करण वर्मा के साथ मौके पर पहुँच बड़ी ही सूझबूझ से युवती को ना सिर्फ आत्महत्या करने से रोका। इसके साथ समझा बुझाकर उसे संबंधित थाना क्षेत्र में पहुँच उनके परिजनों से युवती की सुलह भी कराई। जिससे युवती के परिजनों ने टाइगर टू आरक्षक मुकेश सिंह को नम आंखों से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पूरे वाकिये को जिसने भी देखा सभी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित डायल 112 के सेवा की जमकर तारीफ की। 

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...