सीपत

सीपत:- पड़ोसी के कुत्ते ने दादा-पोती को काटा, समझाइश देने पर बेटे से मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ेपुर में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी के कुत्ते द्वारा दादा और पोती को काटे जाने के बाद समझाइश देने पहुंचे युवक पर पड़ोसियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है। ग्राम पाड़ेपुर निवासी शिवकुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रविवार को उनके पड़ोसी राजकुमार सूर्यवंशी के पालतू कुत्ते ने उनके पिता और भतीजी को काट लिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित होकर शिवकुमार का बेटा संतकुमार पड़ोसी के घर पहुंचा और राजकुमार को कुत्ते को बांधकर रखने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद राजकुमार अपने बेटों कमल, कमलेश और अमन के साथ शिवकुमार के घर के पास पहुंचा। उन्होंने संतकुमार को बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने संतकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
मारपीट की आवाज सुनकर शिवकुमार और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर संतकुमार को हमलावरों से बचाया। इसके बाद परिजन घायल को सीपत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया। वर्तमान में संतकुमार का सिम्स में इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प...