छत्तीसगढ़बिलासपुर

विजय संकल्प मोटरसाइकिल रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई ताकत, मोदी रथ जान रही जनाकांक्षा

दिन में मोटरसाइकिल रैली के बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रथ बिलासपुर पहुंचा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। केंद्र में काबिज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सत्ता में आने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुकी है । विधानसभा में मिली शिकस्त को भुलाकर कार्यकर्ता एक बार फिर मैदान में उतर चुके हैं। हाल ही में भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार को नई दिशा दी जाएगी। जिन छह राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम तय हुए थे उनमें से एक का परिपालन करते हुए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प मोटरसाइकल रैली निकाली गई । इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू के नेतृत्व में यह रैली भाजपा कार्यालय से निकली। शनिवार को बिलासपुर के अलावा जिले के
बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, मरवाही विधानसभा में विजय संकल्प मोटर सायकिल रैली निकाली गई और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और युवा समर्थन का सार्वजनिक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु आमजनों को रैली के माध्यम से संदेश दिया गया। बिलासपुर में आयोजित रैली में 31 मंडलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए

बिलासपुर विधानसभा की मोटर सायकिल रैली भाजपा कार्यालय करबला रोड से प्रारंभ होकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, पुराना पुल सरकंडा, सुभाष चौक, नया पुल, नेहरू चौक, मंगला चौक, नेहरू नगर, गणेश चौक, मंदिर चौक जरहाभांठा, महाराणा प्रताप चौक, भारतीय नगर चौक, तालापारा रोड, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, तारबहार चौक, 12 खोली चौक, स्टेशन चौक, बुधवारी बाजार, तोरवा थाना, गुरूनानक चौक, गांधी चौक, रविन्द्रनाथ टेगोर चौक, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड पहुंच कर समाप्त हुई रास्ते भर केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम मतदाताओं को दी गई। सांसद लखनलाल साहू ने दावा किया कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को तय करेगी उसके पीछे कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ खड़े रहेंगे और एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि देश का मूड यही कह रहा है । खासकर पाकिस्तान के साथ जिस तरह से प्रधानमंत्री ने डील की है उसके बाद पूरा देश उनके साथ है।
दिन में मोटरसाइकिल रैली के बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रथ बिलासपुर पहुंचा। बिलासपुर के बस स्टैंड, व्यापार विहार रिवर व्यू में इस रथ के माध्यम से जन आकांक्षा को जानने की कोशिश की गई ताकि आगामी घोषणा पत्र जनता की उम्मीद के अनुरूप बनाई जा सके। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां फॉर्म भर कर अपने विचार रखे।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...