सीपत

घर के आंगन में वृद्ध की रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी…सिर पर वार कर उतारा गया है मौत के घाट, मौके पर पहुँची पुलिस

सीपत रियाज असरफी

सीपत – सीपत के वार्ड क्र.9 बाजार पारा सूर्यवंशी मोहल्ले में निवास करने वाले लतेल सूर्यवंशी पिता भागीरथी सूर्यवंशी उम्र 65 वर्ष की बीती रात अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला कर हत्या कर दी गई है, जिसकी लाश आज सुबह घर के आंगन में पड़ी हुई मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वृद्ध घर मे खाना खाकर सो गया था। लेकिन जब आज सुबह पड़ोसियों की नींद खुली तो पाया कि वृद्ध की लाश खून से लथपथ आंगन में पड़ हुई है, जिसके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किये जाने के निशान दिख रहे है।

आनन फानन में घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी गई, जिस पर सीपत पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँच आगे की जांच में जुट गई है।

वही मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर बाड़ी के पास खून से सनी फावड़ा पुलिस दुवारा बरामद कर ली गई है।

फ़िलहाल इस हत्या के पीछे क्या वजह है और किसने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस जांच में स्पष्ट हो पायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...