जांजगीर चाँपा

500 रुपये लूटने के बाद आरोपियों ने युवक को मारा चाकू, लहूलुहान युवक की हुई मौत….लॉक डाउन के दौरान बड़ी वारदात

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के सक्ति थाना क्षेत्र में बीती रात तीन लुटेरों ने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को लूट की नीयत से चाकू की वार से गोदकर मार डाला, घटना डंडई गाँव के पास की है, जहाँ नगरदा क्षेत्र के सेंदरी का निवासी युवक खिलेश्वर जायसवाल उम्र 32 वर्ष किसी काम से खरसिया गया हुआ था जो देर रात 11 बजे अपने गाँव लौट रहा था लेकिन रास्ते मे डंडई गाँव के पास उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया,

युवक ने फोन कर अपने भाई को बुलाया और एक बाइक से दूसरे बाइक में पेट्रोल डाल रहे थे तभी बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुँचे और पैसे मांगने लगे, जिन्होंने युवक के पर्स में रखे 500 रुपए को लूट लिया और फिर पैसे मांगने लगे, लेकिन युवक ने और पैसे नही होने का हवाला दिया जिससे नाराज़ युवकों ने खिलेश्वर पर चाकू से कई वार कर दिए मौके पर मौजूद भाई राजेश ने बीच बचाव की गुहार लगाई भी युवक चाकू मारकर भाग निकले,

भाई राजेश ने डायल 112 को कॉल कर घायल खिलेश्वर को हॉस्पिटल पहुँचाया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी, आनन फानन में सक्ति पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में निकली जिनके हाथ तीनो आरोपी लग गए, जिन्हें हत्या और लूट के आरोप ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में 2 युवक सक्ति के और एक युवक दुर्ग का रहने वाला है, तीनो नशे में थे। फ़िलहाल पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...